वैश्विक व्यापार को बुद्धिमान उत्पादन ने बदला

बुद्धिमान उत्पादन वैश्विक व्यापार, समग्रता को बढ़ावा देने, नवप्रवर्तन, सार्वभौमिक फायदे और हरित विकास के लिए नए मौके बनाएगा।
by हुआंग यांगहुआ
Vcg111151371017
अप्रैल 25, 2018, नानथोंग, च्यांसू प्रांत: च्यांसू ताशंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के एक डिजिटल स्पिनिंग कार्यशाला में एक तकनीशियन टेक्सटाइल मशीनों की जांच करते हुए। यह चीन के टेक्सटाइल का पहला पूर्ण रूप से स्वचालित उत्पादन केंद्र था। (वीसीजी)

वैश्विक औद्योगिक क्रांतियों ने प्रत्यक्ष रूप से वैश्विक औद्योगिक हालात को ही नहीं प्रभावित किया बल्कि दुनियाभर की व्यापार पद्धति को भी गहराई से नई दिशा दी है। पहली औद्योगिक क्रांति के बाद, मालों और कच्चे मालों के व्यापार में दुनियाभर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दूसरी औद्योगिक क्रांति के बाद, आर्थिक भूमंडलीकरण में काफी गति गयी और वैश्विक औद्योगिक विभागीय जाल का विस्तार हुआ। तीसरी औद्योगिक क्रांति के बाद, सूचनाओं, प्रौद्योगिकी और पूंजी के प्रसार ने दुनिया में सभी देशों को साझा हितों वाला समुदाय बनाने पर जोर दिया है।

हाल के सालों में, संचार प्रौद्योगिकी की नई पीढ़ी ने पूरी तरह से उत्पादन और खपत के क्षेत्रों में पैठ बढ़ा दी है जिसने उत्पादन प्रक्रिया और खपत स्वरूप को पुनर्परिभाषित किया है। बुद्धिमान उत्पादन का वैश्विक दौर नियम बनता जा रहा है और वैश्विक व्यापार स्वरूप को धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

दुनिया के ज्यादातर देशों में, विदेशी व्यापार एकसीसेकी तरह है जो उनके उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में उनकी स्थिति को दर्शाता है। कई देश अब वैश्विक औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता को नए सिरे से बनाने के लिए बुद्धिमान उत्पादन का रणनीतिक खाका तैयार कर रहे हैं।

पूरी तरह से, बुद्धिमान उत्पादन वैश्विक निवेश और व्यापार विकास को बढ़ावा देता है जो 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी से चली रही धीमी उभरती विश्व अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। अमेरिका, जर्मनी, जापान और चीन के प्रतिनिधि बुद्धिमान उत्पादन विकास योजनाओं की तुलना करने पर, ऐसा लगता है बड़े औद्योगिक देश अपनी खुद की ताकत विकसित और अपनी कमजोरियों को नजरअंदाज करना चाहते हैं, सक्रियता से बुद्धिमान निर्माण के लिए विकास नमूना तलाशते हैं जो उनकी तुलनात्मक फायदों को मजबूत करते हैं।

सितंबर 3, 2018: हेबेई प्रांत के चांगचाखो शहर में बेकी फोटोन मोटर कंपनी लिमिटेड के शिन्हुआ शाखा उत्पादन क्षेत्र में कर्मचारी। यह कंपनी हैवी ड्यूटी विशेष गाड़ियों के बुद्धिमान उत्पादन को तथा नए उत्पादन अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देती है। इसने बेकी फोटोन मोटर कंपनी लिमिटेड के शिन्हुआ शाखा में केंद्रित हैवी ड्यूटी विशेष गाड़ियों के उत्पादन का आधार बना दिया है। (वीसीजी)

इस बीच, प्रमुख देशों के बुद्धिमान उत्पादन के विविध विकास आदर्शों ने भविष्य वैश्विक आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए नई जगह बना दी है। पहला, बुद्धिमान निर्माण तुलनात्मक फायदों को नया आकार देगा, और बुद्धिमत्ता का स्तर वैश्विक व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता का मुख्य निर्धारक है। बुद्धिमान उत्पादन के विकास के साथ, उत्पादनों के प्रतिस्पर्धात्मक फायदे कीमत प्रतियोगिता से निर्धारित नहीं किये जाएंगे। लेकिन अधिक बुद्धिमान उपकरण से कैसे अधिक व्यक्तिगत और उच्च मूल्य वर्धित उत्पाद, जो आगे जाकर उच्च और निम्न मूल्य वर्धित उत्पादों के बीच कीमत के अंतर को बढ़ाएगा और वैश्विक मूल्य श्रृंखला का पुनर्निर्माण करेगा।

इसके अलावा, बुद्धिमान विनिर्माण के विकास का समर्थन करने वाला नया उपकरण प्रौद्योगिकी और पूंजी पर जोर देने वाले उत्पाद से संबंधित हैं, जो कुछ देशों के प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त के अनुरूप चलता है। इसलिए, बुद्धिमान उत्पादन के गहन विकास के बाद, विभिन्न देशों के तुलनात्मक फायदे जबरदस्त तरीके से बदल जाऐंगे। सिर्फ व्यवहारिक सहयोग को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक लोग इंसानी प्रौद्योगिकी प्रगति के लाभ को साझा और वैश्विक व्यापार की समग्रता को बेहतर कर सकते हैं।

दूसरा, बुद्धिमान निर्माण औद्योगिक एकात्मता के विकास को बढ़ावा देगा जो वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार के बीच के अंतर को अधिक कम करेगा। यह मानते हुए कि निर्माण उद्योग के उत्पादन कार्य भविष्य में मुख्य रूप से उच्च कार्यकुशलता और उच्च बुद्धिमान उपकरण से किये जायेंगे, निर्माण उपक्रमों के संचालन अनुसंधान आविष्कार, रचना, आईटी, लॉजिस्टिक्स, व्यापार और अन्य उत्पादन सेवाओं पर निर्भर हो जाएगा। उत्पादन सेवाएं भविष्य विनिर्माण उद्योग का ढेर बन जायेगा।

इसके अतिरिक्त, इंटरनेट माहौल निर्माण उद्योग के उत्पादों को कई बुद्धिमान सेवाएं देने का मौका देगा। उदाहरण के तौर पर, एप्पल का मोबाइल फ़ोन एक औद्योगिक उत्पाद है, लेकिन कंपनी मुख्य रूप से अनुसंधान और आविष्कार, रूप-रेखा, व्यापार और अन्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे उसके उपयोगकर्ता बढ़िया नेटवर्क सेवाओं का आनंद ले सकें। बुद्धिमान विनिर्माण सेवा और उत्पादन के एकीकरण के साथ-साथ वस्तु सेवाओं में वैश्विक व्यापार के एकीकरण में तेजी लाई है। कई नवप्रवर्तन और स्टार्ट-अप् गतिविधियां गहरे औद्योगिक एकीकरण के साथ, वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार में अधिक उत्साह भरते हुए अपने क्षेत्रों में उदय की उम्मीद है।

इसलिए, दुनियाभर के देशों को वैश्विक व्यापार के नए आदर्शों को अपनाने और नवप्रवर्तन की ताकत को मजबूत करने के लिए वर्तमान वैश्विक व्यापार सांख्यकी और शासन प्रणाली में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।

तीसरा, बुद्धिमान उत्पादन उदारवादी और वैश्विक व्यापार से फायदा पाने वाले लोगों में रोजगार के ढांचे को बदल देगा और ढांचागत बदलाव को प्रोत्साहन देगा, जिसकी मांग है कि सभी देश नीति संचार और समन्वय को मजबूत करेंगे। बुद्धिमान उपकरण के अत्यधिक इस्तेमाल से विनिर्माण क्षेत्र में मजदूरों की मांग कम हो जाएगी। 

उत्पादन उद्योग में मुख्य रोजगार दल पेशेवर होगा जो उत्पादन के लिए सेवा सहयोग प्रदान करेगा। उद्योग का रोजगार ढांचा सेवा रोजगार के बढ़ते क्षेत्र की ओर विकसित होगा। इसी तरह, सभी देशों को शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा प्रणाली में सहयोग को मजबूत करने की जरूरत है, संयुक्त रूप से वैश्विक व्यापार पद्धति के सामंजस्य से उभरे चुनौतियों और वैश्विक व्यापार की समग्रता को मजबूत करना चाहिए।

चौथा, बुद्धिमान उत्पादन हरित उद्योगों के विकास को बढ़ाएगा और अधिक पर्यावरण अनुकूल वैश्विक व्यापार के लिए रास्ता सुगम करेगा। बुद्धिमान प्रणालियों के सहयोग के साथ, उपक्रम, उत्पादन में संसाधन खपत और प्रदूषण उत्सर्जन को कम करने के लिए और अधिक सटीक संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन और कर्मचारी सामानों के रखने की व्यवस्था प्रबंधन को लागू कर सकता है। यह वैश्विक उत्पादन, प्रसार, खपत और संसाधन पुनरुपयोग की कार्यक्षमता को सुधारने में, वैश्विक व्यापार कीकार्बन मात्राको प्रभावी ढंग से कम करने और हरित विकास को बढ़ाने में मदद करेगा।

बुद्धिमान उत्पादन का विकास उच्च गुणवत्ता, सेवा-उन्मुख और हरित दिशा में जा रहा है जो आर्थिक भूमंडलीकरण में गतिशीलता भर देगा और समग्र, नवप्रवर्तन, दुनियाभर को फायदा और वैश्विक व्यापार के हरित विकास के लिए नए मौके तैयार करेगा। इसी समय, यह नीवं की नई अनुकूलता, प्रतिस्पर्धा विधि और वैश्विक व्यापार के आय वितरण तंत्र के साथ हो सकता है जिसे व्यवहारात्मक सहयोग, सुधारित नीति सहयोग और दुनिया की व्यापारिक प्रणाली में सुधार को बढ़ावा देने के सभी देशों के संयुक्त प्रयास की जरूरत है।

 

लेखक चाइनीज अकादमी ऑफ सोशल साइंसेज के तहत इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स में सहयोगी अनुसंधान फेलो हैं।